शुरू की गई श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा



श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 भारत नेपाल सीमावर्ती जिलों में 6,7 एवं 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गयी ।पिछले वर्ष 2019 से लगातार गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास द्वारा नेपाल सीमा पर बसे अनुसूचित जाति, जनजाति के गरीबों के लिए दो दिन का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है। यह शिविर महाराजगंज, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर ,श्रावस्ती ,बहराइच, लखीमपुर और पीलीभीत के जिलों में आयोजित किया जाता है।
यह जानकारी नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन बाराबंकी के जिला महासचिव डॉ रोहित प्रसाद ने आगे बताया कि इस बार जनपद बाराबंकी से स्वयंसेवी संगठन नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एवं आरोग्य भारती से लगभग 40 अनुभवी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों की टीम ने जनपद बलरामपुर, बहराइच एवं पीलीभीत में आयोजित शिविरों में अपनी सेवाएं दी।
ऑर्गनाइजेशन के जिला कोषाध्यक्ष डॉ अमित वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों का दल जनपद बलरामपुर स्थित श्री माता देवी पाटन मंदिर परिसर में आयोजित चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं दी। बाराबंकी से लगभग 28 से 30 अनुभवी चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी उपस्थित रहे।
शिविर में आरोग्य भारती के जिला सह सचिव अभिषेक बाजपेई, संरक्षक आर पी सिंह बिसेन, बाराबंकी के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष डॉ रोहित अग्रवाल, जिला महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आईबी तिवारी, प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ रंजय गुप्ता, मनोरोग चिकित्सक डॉ स्वाति शैली ,डॉक्टर नूपुर पांडे, जिला चिकित्सालय बाराबंकी के आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद जायसवाल तथा डॉक्टर अर्पित कुमार के अलावा प्राइवेट चिकित्सक डा आयुष्मान गुप्ता, डॉ अनिल गौतम, डॉ हरीश, डॉक्टर गौरव,डॉ सत्यनाम, डॉ शिवम्, डॉ स्वप्निल, डा अनिमेष, डॉ आसमा उपस्थित रहे।
पैरामेडिकल कर्मियों में मुख्य रूप से सुधाकर वर्मा, जितेंद्र शर्मा, दीपक वर्मा, दुष्यंत त्रिपाठी, अमन वर्मा, जयविंद ,विवेक मौर्य,हरिकेश, सत्येंद्र मिश्रा, नितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख तथा कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉक्टर एम एल भट्ट भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!