महादेवा धाम में फागुनी मेले में पहुंचे मंडलायुक्त अयोध्या और पुलिस महानिदेशक ने किया निरीक्षण

बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर स्थित सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ लोधेश्वर महादेवा धाम में फागुनी मेला मंगलवार को मंडलायुक्त अयोध्या तथा अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने मेले का निरीक्षण किया। और संबंधित अधिकारियों को को मेला परिक्षेत्र की व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए मंदिर गर्भ गृह जाने वाली लगाई गई बैरिकेडिंग की मजबूती को देखा। मंडलायुक्त ने मंदिर में आए कांवरियों से उनका हाल चाल भी पूछा। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से मेले की व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा। इसके बाद अधिकारियों ने शिव अभरन सरोवर बैरीकेडिंग तथा शुद्ध पेयजल प्रकाश व साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पानी की टंकी पर जाने वाली सीढियां को बंद करने दुकानों से अग्नि सुरक्षा हेतु पानी व बालू रखने को कहा। कमिश्नर व एडीजी सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने लोधेश्वर महादेवा मंदिर में देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा अर्चना कर मानव कल्याण की कामना की। इस अवसर पर डीआईजी अयोध्या , जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी , पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय , मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकरी गुंजिता अग्रवाल , तहसीलदार विपुल कुमार सिंह , नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी , पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत , रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय , महादेव चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे , ग्राम प्रधान राजन तिवारी , सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!