बनीकोडर बाराबंकी,
नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5 को लेकर श्री राम अभिलाष स्मारक इंटर कॉलेज चौरी अलादादपुर बनीकोडर रामसनेहीघाट में विद्यालय के प्रबंधक फूलचंद उपाध्याय की अध्यक्षता में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन माध्यमिकवित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय ने किया बालिकाओं को संबोधित करते हुए कोतवाली रामसनेहीघाट के उप निरीक्षक आनंद प्रताप सिंह एवं विमलेश द्विवेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की बालिकाएं डरे नहीं नी संकोच अपनी समस्याएं अपने माता-पिता या विद्यालय में अपने गुरुओं से शेयर करें और यदि घर पर कोई समस्या है तो आपातकालीन सेवा 112 विमेन पावर लाइन 1090 एंबुलेंस सेवा 108 नंबर पर तुरंत कॉल करें पुलिस आपकी सहायता करेगी महिला आरक्षित प्रियंका ने कहा की रात में 8:00 बजे के बाद रास्ते में कोई साधन नहीं चलता है सुनसान स्थान है अपने घर नहीं पहुंच पा रही हैं तो 112 नंबर पर सूचना दें पुलिस आपके घर तक पहुंचाएगी इस अवसर पर महिला आरक्षी निधि सुनीताविद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर शुक्ल सुनील कुमार सुशील कुमार परमानंद तिवारी संत शरण श्रीवास्तव दिनेश जी श्रीमती पूजा सिंह विनीता पाल पूजा मुस्कान पांडे पल्लवी पांडे स्नेहा जी संतोष जी एवं समस्त छात्राएं उपस्थित थी
