ससुराली जनो पर कीमती जेवरात हडपने व पत्नी को विदा न करने का आरोप

बाराबंकी | थाना रामसनेहीघाट के अन्तर्गत ग्राम ईश्वरीदीन निवासी उपेन्द्र सिंह ने ससुराली जनो पर कीमती जेवरात हडपने व पत्नी को विदा न करने का आरोप लगाते हुए डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है |
पीडित उपेंद्र द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र मे कहा गया है कि उसका विवाह 11 दिसम्बर 24 को थाना जैदपुर अन्तर्गत ग्राम कोलागहबडी गांव से हुई थी शादी मे पत्नी को दिये गये जेवरात के साथ उसकी माँ के भी आभूषण लेकर उसकी पत्नी विदाई मे मायके लेकर चली आयी, अब ससुराली जन विदाई नही कर रहे है इस सम्बन्ध मे स्थानीय थाना जैदपुर मे प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसपर पुलिस ने थाने पर ससुराली जनो को बुलाया था परन्तु वह लोग समझौता के लिए राजी नही हुए, पीडित के अनुसार वह पत्नी को लेजाने के लिए तैयार है परन्तु ससुराली जन न तो विदाई करा रहे है और न ही उसके जेवरात ही वापस कर रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!