बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर स्थित आगामी महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई यह बैठक बृहस्पतिवार को दोपहर 1:00 बजे रामनगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेव स्थित ऑडिटोरियम में हुई इसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने की जिसमें पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए की महाशिवरात्रि पर्व आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोत्तम प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने साफ सफाई शुद्ध पेयजल प्रकाश व्यवस्था बेरी कटिंग और भीड़भाड़ प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाएगी बिजली विभाग को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश किया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में। संवेदनशील स्थलों पर 1200 पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया है। उन्होंने ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाह फ़ैलाने वालो पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने मजिस्ट्रेट डिवटी और राजस्व टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों को ईमानदारी से ड्यूटी निभाने और श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार रखने की हिदायत दी। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल तहसीलदार विपुल कुमार सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत मुख्य विकास अधिकारी अवधेश कुमार खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय महादेवा चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे सहित। विभिन्न विभागों के जिला अस्तर व तहसील अस्तर के सभी अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे
