अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बाबी को दिन दहाड़े दो बाइक सवार हमलावरों ने सामने कार सवार को धुआं धार फायरिंग कर हत्या कर दी
बाराबंकी जनपद से बड़ी खबर अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बाबी को दिन दहाड़े दो बाइक सवार हमलावरों ने सामने कार सवार को धुआं धार फायरिंग कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज मामला। लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर असेनी मोड़ के पास हुई। जहां उनकी कार पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहोल है। और आस पास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की टीम तैनात कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। और हमलावरों की तलाश में आस पास के इलाकों में घेराबंदी कर दी गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
