देंवा ओवर ब्रिज पर चलती कार में लगी आग छात्रों ने कूद कर बचाई जान

देंवा ओवर ब्रिज पर चलती कार में लगी आग छात्रों ने कूद कर बचाई जान

बाराबंकी / बाराबंकी देवा ओवर ब्रिज पर बुधवार को इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई गनीमत रही कि छात्रों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और सभी कर सवार जलती गाड़ी से भाग निकले जानकारी के अनुसार देंवा निवासी दीपक यादव महेंद्र संचित और सत्यम बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का पेपर देने पल्हरी स्थित मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टिट्यूट जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी अल्टो कार देवां ओवर ब्रिज पर पहुंची वैसे ही गाड़ी से धुआं निकलने लगा। शुरुआत में मामूली तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ था लेकिन कुछ ही समय में कार में आग की लपटे उठने लगी। छात्रों ने तुरंत गाड़ी रोक कर बिना घबराए हुए बाहर भाग निकले। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। ओवर ब्रिज पर धू धू कर जल रही कार को देख कर राहगीरों व वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मस्क़त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि की कार तब तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस हादसे के बाद ओवर ब्रिज पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जेल पुलिस चौकी इंचार्ज संजय यादव ने अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बड़ी मस्क़त के बाद याता यात बहाल कराया। पुलिस ने लोगों क्षतिग्रस्त कार से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण साल्ट सर्किट या इंजन की तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!