सुल्तानपुर में आयोजित मंडलीय स्तर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मे कंपोजिट विद्यालय चिलौकी के छात्रों ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

मसौली बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों की जनपद सुल्तानपुर में आयोजित मंडलीय स्तर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मे कंपोजिट विद्यालय चिलौकी के छात्र छात्राओं के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शनिवार को ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत ने छात्र छात्राओं को सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्लाक एव जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन करने के बाद जनपद सुल्तानपुर मे आयोजित मंडल स्तर की प्रतियोगिता में अमेठी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, सुल्तानपुर और बाराबंकी छात्र छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कंपोजिट विद्यालय चिलौकी की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया।
मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीम का स्वागत एवं सम्मान सोमनाथ राजपूत, अध्यक्ष प्रधान संघ विकासखंड मसौली तथा सुरेश चंद्र, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ मसौली द्वारा किया गया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्रा समरीन, फरहीन, अंशिका, अन्नपूर्णा, अन्नया यादव, मुकेश, राम मोहन और कपिल को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राए अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेंगे।
इस अवसर पर विश्वनाथ वर्मा, नरेंद्र कुमार, शालिनी अवस्थी, संगीता वर्मा, सुमन वर्मा, प्रतिमा गुप्ता, निहारिका सिंह, ममता द्विवेदी, दीक्षा श्रीवास्तव, गरिमा, नीलम, पार्वती, सुनीता, प्रीति, मालती, लखदेई राम, हेतु वर्मा और राहुल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!