महादेवा मेला समिति द्वारा आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किया जा रहा फलों का वितरण

बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर स्थित पौराणिक तीर्थ सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा धाम में इन दिनों कांवरियों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। लोधेश्वर धाम के समीप बोहनिया तालाब के पास रामनगर तहसील राजस्व विभाग और महादेवा मेला समिति द्वारा आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए केला फल वितरित किया जा रहा है। यह सेवा कार्य लगातार दो दिनों तक संचालित किया जाएगा। प्रशासन की इस पहल से दूर दराज से पहुंच रहे श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है। राजस्व प्रशाशन और मेला समिति के इस सराहनीय कार्य की श्रद्धालु प्रसन्नता कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर व्यवस्थित ढंग से फल वितरण कराया जा रहा है। मेला सहायक अरविंद शुक्ला की देख रेख में स्वयं उपस्थित रहकर केला वितरण कराया जा रहा है उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा ही प्रशासन की प्राथमिकता है। रामनगर तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर उन्नाव बिठूर फतेहपुर उरई झांसी जालौन लखनऊ बहराइच बछरावां सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेवा धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में राजस्व विभाग और मेला समिति द्वारा संयुक्त रूप से यह व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!