बाराबंकी ,शहर के मुगल दरबार हॉल में यूनानी डाक्टर एसोशिएशन बाराबंकी के द्वारा आयोजित यूनानी डे के अवसर पर डॉ मो फारूक साहब की सदारत में हकीम अजमल खान साहब का जश्न ए यूनानी मनाया गया। फजल इनाम मदनी जी के कुशल संचालन में बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने उपस्थित होकर सभी यूनानी डॉक्टर्स का अभिवादन करते हुए उनकी सराहना की और कहा कि कई वर्षों से यूनानी डॉक्टर्स एसोसिएशन यह कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।मै यूनानी डॉक्टर्स एसोसिएशन को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करता हूं।उन्होंने कहा कि आज कल के परिवेश में चाहे यूनानी पद्धति हो या आयुर्वेदिक पद्धति बहुत ही कारगर साबित हो रही है यूनानी डॉक्टर्स और आयुर्वेदिक डॉक्टर छोटे छोटे गांव से लेकर कस्बों और शहरों में अपनी पद्धति से गंभीर से गम्भीर बीमारी का इलाज कर रहे हैं आम जनमानस और गरीबों को सस्ती दवाइयों से फायदा पहुंचा रहे हैं यह भी एक समाज सेवा है जो आप लोग कर रहे हैं।आज महाशिवरात्रि पर्व है इस मौके पर सभी को शिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करता हूं। और भोले नाथ से प्रार्थना करता हूं कि अगले वर्ष जब हम लोग फिर मिले तो और उत्साह और उल्लास के साथ मुलाकात हो।
इस मौके पर डॉ तारिक जमा साहब को हकीम अजमल खान साहब के नाम से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से पूर्व मंत्री जी ने सम्मानित किया।
यूनानी डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप जी को गुलदस्ता अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत और सम्मान किया गया। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शीला सिंह वर्मा जी को भी गुलदस्ता अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
एसोशिएशन ने आए हुए सभी मेहमानों को गुलदस्ता अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,चेयरमैन श्रीमती शीला सिंह जी,डॉ फारूक साहब, डॉ सलीम साहब,उमेर किदवई साहब,डा सईदुर्रहमान साहब,डॉ रेहान जहीर साहब,डॉ अबूबकर साहब,डॉ मो जावेद साहब डा नवीन सेठ जी,डॉ रिजवानूल रज़ा साहब,रहे।
मुख्य रूप से मौजूद लोगों में परवेज अहमद जी अजय वर्मा बबलू जी,हशमत अली गुड्डू,सैय्यद मोहम्मद हारिस जी, डा खालिद उस्मान,डा जैनुल आब्दीन, डा तस्नीम फातिमा, डॉ शफीकुर्रहमान, डॉ महावीर जैन, डा कपीस कुमार,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
