जनपद बाराबंकी के राष्ट्रीय राजमार्ग गोंडा बहराइच हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा
बाराबंकी रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौक घाट क्रॉसिंग के सामने कैसर बाग डिपो की अंडरटेकिंग बस Up 32 t n2618 ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर करते समय विजय पाल पुत्र दुःख हरण धीमान ग्राम पंचायत मडना मजरे हरि नारायणपुर को टक्कर मार दी प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस लखनऊ से बहराइच की ओर जा रही थी और युवक हाईवे को क्रॉस कर अपने घर हरिनारायणपुर जा रहा था हादसे के बाद बस चालक रोडवेज बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया रामनगर पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया जहां पर घायल युवक विजय पाल की हालत नाजुक बनी हुई है डॉक्टर पृणव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के पैर में तीन जगह से फ्रैक्चर हुआ है और जबड़ा भी युवक का काफी क्षतिग्रस्त हो गया है बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया है हादसे के कारण गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया सूचना पर रामनगर थाना कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
