वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का अनुदेशक संगठन ने किया स्वागत
बनीकोडर बाराबंकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक अप्रैल से अनुदेशकों का मानदेय 9000 से बढ़कर 17000 करने के निर्णय का अनुदेशक संगठन बनीकोडर ने स्वागत किया। उच्च प्राथमिक वेलफेयर शिक्षक एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी राजीव कुमार साहू ने बताया कि कैशलेश इलाज के बाद मानदेय बढ़ोतरी का तोहफा देने पर सरकार का आभार प्रकट किया।सरकार ने बजट सत्र समापन के अवसर होली पर्व के पहले बड़ा तोहफा दिया है जोकि अनुदेशकों की दिशा और दशा दोनों बदलेगी। बढ़ोत्तरी सम्मान और समर्पण का प्रतीक है।ब्लॉक अध्यक्ष अनुदेशक संघ बनीकोडर अंकित तिवारी ने कहा कि सरकार ने न्यायपालिका का सम्मान किया और न्यायालय के आदेश का पालन किया।सरकार से हमारी अपील है जल्द ही हम लोगों अन्य मांगो पर विचार करें साथ ही साथ स्थाई करे।समान कार्य, समान वेतन के आधार पर वेतनमान दे।इस ऐतिहासिक कदम से हम सभी अनुदेशकों का मनोबल बढ़ेगा।अनुदेशकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।और मुख्यमंत्री को उनके दीर्घायु और सफल नेतृत्व के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
