जयमाला स्टेज पर बार बार सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात
बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर क्षेत्र में गणेशपुर कस्बे में पत्थरकट्टा समुदाय में शुक्रवार को एक शादी समारोह उसे समय हंगामा हो गया। रात12:00 बजे जनवाशा से पहुंची बारात में शराबियों की फौज ने जमकर धमाल मचाया देर रात 2:00 बजे के बाद भी काफी तेज आवाज में बज रहे डीजे से आसपास के लोग जाग गए और बारातियों को कोसने वालों द्वारा पूजा के बाद जय माल में मंच पर काफी भीड़ हो गई लोग सेल्फी लेने लगे इसी दौरान किसी बात से दूल्हा आपा खो बैठा और दुल्हन को लात मार दी और कहा सुनी अचानक मार पीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और कुर्सियां चलने से कई लोग चोटिल हो गए। और समारोह स्थल पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। दुल्हन के पिता का कहना है कि दूल्हा भी नशे में चूर था। काफी पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद शादी की बाक़ी रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
