आमलकी एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में गुलाल की होली: भक्तों ने आमलकी एकादशी पर श्याम बाबा के दर्शन कर खूब खेली होली

आमलकी एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में गुलाल की होली: भक्तों ने आमलकी एकादशी पर श्याम बाबा के दर्शन कर खूब खेली होली

जिला संवाददाता- विशाल गुप्ता

बाराबंकी जनपद के मंजिठा धाम मंदिर पर फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी पर आज श्री श्याम मंदिर मंजिठा धाम में बाबा श्याम के दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली श्री श्याम मंदिर में रंग गुलाल की होली खेलते भक्तों के मुख से सिर्फ जय श्री श्याम का उद्घोष सुनाई दे रहा था। आमलकी एकादशी के दिन व्रत सहस्त्र गौदान करने के समान फल देता है. इसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जानते हैं. काशी में इस दिन बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती की मूर्ति को नगर भ्रमण कराया जाता है और रंग-गुलाल से होली खेलते हैं. बांके बिहारी मंदिर में इस एकादशी से होली तक रंगोत्सव की धूम रहती है.तो इस शुभ अवसर पर बाराबंकी जनपद भी पीछे नहीं है आज श्री श्याम मंदिर मंजिठा धाम में भक्तों ने आमलकी एकादशी पर खूब होली खेली श्री श्याम मंदिर मंजिठा धाम के कार्यकताओं ने बताया की श्याम बाबा की श्रर्ण में होली खेलने का आनन्द ही हर्षोल्लास पूर्वक होता है इस अवसर पर श्याम परिवार के लोगों में बड़ा ही उत्साह उमंग देखा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!