शारदा सहायक नहर में लापता हुए 17 वर्षीय युवक की गुरुवार को भी तलाश जारी
संवादाता वीरेंद्र तिवारी
बाराबंकी जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में 17 वर्षीय किशोर अर्जुन कुमार की तलाश गुरुवार को भी जारी रही घटना के लगभग 24 घंटे पीट जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन बुधवार को होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दिया इस दौरान राज आपदा प्रतिक्रिया बल , एसडीएम आर एफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। और स्थानीय टीम गोताखोरों की मदद से शारदा सहायक नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चल रही है। टीम नहर के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए कई स्थानों पर जल डालकर और गोताखोरों को पानी में उतरकर तलाश कर रही है घटनास्थल पर सुबह से ही परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे साथ ही परिजनों में काफी मायूसी का माहौल बना हुआ है मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि नहर का भाव तेज होने के कारण खोज अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं फिर भी एसडीएम आर टीम और गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं दोपहर तक चले अभियान के बावजूद किशोर का कोई पता नहीं चल सका इस घटना के बाद से गांव और परिजनों में गम और चिंता का माहौल बना हुआ है
