उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैयां मझगवां में हुआ मेधावी छात्राओं का सम्मान

उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैयां मझगवां में हुआ मेधावी छात्राओं का सम्मान

उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया मझगवां विकासखंड फतेहपुर बाराबंकी से राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तर प्रदेश 2025 – 26 में जनपद बाराबंकी के छात्रों में 45वीं रैंक पर चयनित छात्रा
मुस्कान पुत्री राधेश्याम निवासी ग्राम सरैया तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के संयोजन में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों को
कक्षा 9 और 11 से उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतु आयोजित श्रेष्ठा परीक्षा 2026 में आल इंडिया रैंक 983 पर चयनित छात्रा शैलेंद्री पुत्री राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम सरैया को उनके उल्लेखनीय और विशेष प्रदर्शन के लिए समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित छात्र को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक कुल 4 वर्षों में ₹1000 प्रति माह कुल ₹ 48000 प्राप्त होते हैं।
मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अशोक कुमार, सुरेश चंद्र एवं सुशील कुमार
तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैयां मझगवा के प्रधानाध्यापक डॉ 0 राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से चयनित
छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
विद्यालय के शिक्षक सत्यानंद, सरिता सिंह , सहृदयाँकुर नारायण शर्मा अमित जायसवाल , सबा कमर आयशा खातून तथा शिवमंगल आदि ने दोनों मेधावी छात्राओं को फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया । इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!