अनुपम वर्मा का सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने पर क्षेत्र वासियों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

सिविल सेवा परीक्षा में रसौली मुबारकपुर निवासी अनुपम वर्मा चयन:

अनुपम वर्मा का सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने पर क्षेत्र वासियों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

जिला संवाददाता- विशाल गुप्ता

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली मुबारकपुर निवासी सुरेंद्र वर्मा के पुत्र में अनुपम वर्मा का आज पूरे कस्बे में सभी सम्मानित व्यक्ति ने फूल मालाओं से स्वागत किया यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे सामने आ गए हैं। रसौली मुबारकपुर के रहने वाले अनुपम वर्मा ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है। अनुपम वर्मा वर्तमान में अयोध्या जिले के सोहावल ब्लॉक में बीडीओ पद पर तैनात हैं। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की पूरे कस्बे में मानो जैसे कोई त्योहार मनाया जा रहा है सभी के चेहरे पर खुशी की लहर दिख रही है गाजे-बाजे के साथ उन्हें खुली कार में बिठा कर क्षेत्र में सभी का आशीर्वाद दिलाते हुए व जगह जगह मिष्ठान खिलाकर उन्हें उनके घर तक लाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!