अफवाहों से डीजल पेट्रोल की कमी की चर्चा पंपों पर लगी भारी भीड़

अफवाहों से डीजल पेट्रोल की कमी की चर्चा पंपों पर लगी भारी भीड़


संवाददाता वीरेंद्र तिवारी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाह फैलने के बाद गुरुवार और शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ देखने को मिली इस अफवाह से निरंतर जगह-जगह भीड़ बढ़ती जा रही कई जगह लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवाने के साथ ड्रम कैन करपा आदि में भी डीजल पेट्रोल भरवाते दिखे

बताया जा रहा है कि ईरान और इजरायल के तनाव के कारण तेल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की खबरों के कारण से लोगों में शंका फैल गई। जिससे कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार लग गई। हालांकि प्रशासन ने इंस्पट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है

इसी बीच बाराबंकी के जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें साथ ही अफवाह फ़ैलाने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!