बैटरी ई-रिक्शा पलटा हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत
बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर स्थित शनिवार रात चौका घाट के पास एक सड़क हादसा हो गया
बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार को सुढियामऊ के पास खेतों में आलू बिनने गया था और देर रात लौटते समय लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग घाघरा घाट से तपेसिपाह मार्ग पर मुड़ते समय बैटरी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और यह हादसा हो जिसमें 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
मृतक किशोर की पहचान , रमन निषाद पुत्र मोतीलाल 17 वर्षीय ग्राम मल्लाहन पुरवा माजरा सिसौंदा थाना रामनगर जिला बाराबंकी निवासी के रूप में हुई है घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर किशोर को बैटरी ई रिक्शा के नीचे से निकला और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया
अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना तत्काल रामनगर पुलिस को दी मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि किशोर आलू बिनने सुढियामऊ क्षेत्र गया था देर शाम वापस लौटते समय घाघरा घाट हाइवे से नीचे उतरते समय ढलान पर बैटरी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें रमन निषाद 17 की मौत हो गई वहीं परिजनों में मातम का माहोल रामनगर पुलिस ने परिजनों को ढारश बंधाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
