बनीकोडर बाराबंकी/ 11 मार्च बुधवार को श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्त जी की पुण्यतिथि पर हवन और पूजन का कार्यक्रम कार्याधिकारी संजय कुमार सिंह एवं स्टाफ के समस्त कर्मचारी द्वारा आयोजन किया गया ।
जिसमें क्षेत्र के जनमानस एवं अतिथिगण उपस्थित रहे ।
चंद्रभानु गुप्त जनहितकारी चिकित्सालय द्वारा नेत्र चिकित्सा सामान्य चिकित्सा दंत चिकित्सा बाल रोग चिकित्सा तथा होम्योपैथ चिकित्सा की सुविधा बहुत ही कम दर पर सेवाएं दी जा रही है।
जिसका लाभ आसपास की गरीब और असहाय लोगों को मिल रहा है ।
साथ में सिलाई प्रशिक्षण कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण एवं पुस्तकालय की सुविधा भी बहुत ही कम शुल्क में दिया जा रहा है ।जिसका लाभ आसपास के छात्र उठा रहे। इस अवसर पर प्रभारी डा बीके सिंह ,डा बृजेश कुमार पांडेय,डाअनिरुद्ध पांडेए, डा प्रभाकर सिंह, आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष, डा एम एल साहू ,शशिकांत, अपूर्ण कुमार सिंह, हेमलता मिश्रा, सुनीता देवी, संदीप कुमार ,चंद्रेश कुमार, अभिराम, मुकेश, प्रदीप कुमार,आदि तमाम संस्था का स्टाफ व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
