प्राथमिक विद्यालय गुरसेल के पुरातन छात्र वर्तमान में सहायक अभियंता ने डिजिटल स्मार्ट बोर्ड विद्यालय को भेंट किया

प्राथमिक विद्यालय गुरसेल के पुरातन छात्र वर्तमान में सहायक अभियंता ने डिजिटल स्मार्ट बोर्ड विद्यालय को भेंट किया

फतेहपुर विकास खण्ड अन्तर्गत
प्राथमिक विद्यालय गुरसेल में विद्यालय के पूर्व छात्र वर्तमान में सहायक अभियंता निमेष वर्मा द्वारा अपने पूर्व विद्यालय को एक लाख चार हजार रुपये मूल्य का स्मार्ट डिजिटल बोर्ड प्रदान किया । इस अद्भुत एवं प्रेरणास्पद कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। नैमिष कुमार सहायक अभियंता, धर्मेंद्र प्रसाद खण्ड शिक्षा अधिकारी, फतेहपुर एवं डॉ 0 राकेश सिंह जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बाराबंकी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के नौनिहाल बच्चों द्वारा माँ वीणा वादिनी की मधुर वंदना प्रस्तुत की गई जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात श्री निमेष वर्मा जी के करकमलों द्वारा फीता काटकर विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम नौनिहाल बच्चों की मुस्कान और उनके उज्ज्वल भविष्य को समर्पित रहा। स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों में सीखने की नई ललक और उत्साह देखने को मिला।
खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद जी ने स्मार्ट डिजिटल बोर्ड पर प्रेरणा ऐप इंस्टॉल कर बच्चों को उसके उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा डिजिटल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर गुरसेल के प्रधान आशीष चंद्र जी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री श्री दिनेश मौर्य जी, उपाध्यक्ष परमेंद्र कुमार जी, संयुक्त मंत्री प्रवेश सिंह जी, प्रचार मंत्री शरद चंद्र जी, ब्लॉक एआरपी अशोक कुमार, सुशील कुमार, राहुल यादव, सुरेश कुमार, शंकुल प्रभारी प्रवेश कुमार, प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार, अविनाश शुक्ला, आनंद मोहन, गुनीत शर्मा, अनुभव पोद्दार, इंद्र कुमार, महेंद्र वर्मा, अतुल वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से इ०स०अ० श्रीमती सीमा गौतम, श्री भानु मिहिर, शैल कुमारी एवं अनुराज कुमार सहित समस्त शिक्षकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!