अज्ञात वाहन की झड़प लगने से बाइक सवार युवक और युवती घायल पेपर देकर लौट रहे थे

अज्ञात वाहन की झड़प लगने से बाइक सवार युवक और युवती घायल पेपर देकर लौट रहे थे


संवादाता वीरेंद्र तिवारी

बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर स्थित घाघरा घाट के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। घायलों की पहचान ज्योती वर्मा पुत्री बाबूराम उम्र करीब 17 , वर्ष भाई करन वर्मा पुत्र बाबू राम उम्र करीब 20 वर्ष ग्राम अटौटा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को करन वर्मा अपनी बहन को बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए सोनारी पोस्ट थाना कैसरगंज बहराइच गए थे वापस लौटते समय घाघरा घाट पुल के पास एक अनियंत्रित अज्ञात कार की झड़प से बाइक सवार की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे दोनों भाई बहन घायल हो गए। राहगीरों ने उनके परिजनों को इस घटना की सूचना दी मौके पर पहुंचें परिजनों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया और चिकित्साकों ने उनका इलाज जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!