मसौली बाराबंकी। बुधवार को थाना मसौली परिसर मे अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा की अध्यक्षता मे ईद एव अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन कराने के उद्देश्य से जनप्रतिधियो की बैठक सम्पन हुई बैठक मे
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ने पूर्व की भांति यह ईद उल फितर आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील की।
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा ने कहा कि ईद को शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों अन्य प्रबुद्धजनों से भी अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें तथा शांति एवं भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील करते हुए अलविदा नमाज तथा ईद की नमाज के दृष्टिगत रास्तो सड़क, साफ-सफाई, पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कहा।
इस मौक़े पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, चौकी प्रभारी सहादतगंज संतोष त्रिपाठी, त्रिलोकपुर संजय यादव, कस्बा प्रभारी अभय गुप्ता, उपनिरीक्षक राजकरन सिंह, प्रधान मुईन वारिस, मो0 एजाज अंसारी, नूर मोहम्मद, मो0 सलमान, रहमत अली, मो0 आदिल, अजय कुमार, ललित कुमार, अंगद गौतम नसरुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
