अफवाहों व नेटवर्क की दिक्कत को लेकर गैस एजेंसियों पर ग्राहकों हल्ला बोल
संवादाता वीरेंद्र तिवारी
बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर स्थित सुनंदा इंडियन गैस एजेंसी पर मंगलवार को भी अफवाहों के चलते गैस सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। गैस लेने को लेकर सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन लग जाती है आस पास के क्षेत्र से भी लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय ग्राहकों के अनुसार रामनगर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पूरी तरह बंद है। इसी कारण ग्राहकों को स्वयं एजेंसी आकर गैस सिलेंडर लेने को लेकर सुबह से ही लाइन में लगना पड रहा है। विशेष कर बुजुर्गो और महिलाओं को परेशानी हो रही है। दो देशों के बीच रहे तनाव ने भी लोगों में गैस और पेट्रोल डीजल को लेकर चिंता बढ़ा दी है
वहीं सुनंदा इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर धर्मानंद द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि गैस सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था है लेकिन नेटवर्क की दिक्कत के कारण डी ए सी नंबर मिलने में ज्यादा समय लग जाता है इसी कारण से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही जिनकी बुकिंग हो जाती है उन्हें नियमानुसार पर्ची काटकर गैस सिलेंडर प्राप्त कराऐ जा रहे हैं और उन्होंने बताया कि हमारे पास एलपीजी गैस सिलेंडर की किसी प्रकार कि कमी नहीं है गैस सिलेंडर की गाड़ियां आ रही है और नियमानुसार गाहकों को सेलेंडर बांटे जा रहे हैं उन्होंने ने ग्राहकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार कि अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यक अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कराएंऊ
