शिक्षक की पाती : TET अनिवार्यता प्रकरण ब्लॉक फतेहपुर ,जनपद -बाराबंकी

शिक्षक की पाती : TET अनिवार्यता प्रकरण ब्लॉक फतेहपुर ,जनपद -बाराबंकी


अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बाराबंकी के आह्वान पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवारत शिक्षको के लिए TET की अनिवार्यता के विरोध में ब्लॉक फतेहपुर के शिक्षको ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बाराबंकी के जिला संयोजक डॉ 0 राकेश सिंह के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति , माननीय प्रधान मंत्री , सर्वोच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश ,माननीय मुख्यमंत्री उ 0 प्र 0 ,माननीय शिक्षा मंत्री एवं माननीय नेता प्रतिपक्ष को पोस्ट कार्ड / ई मेल के माध्यम से अवगत कराने हेतु ज्ञापन प्रेषित करने के लिए ब्लॉक फतेहपुर बाराबंकी के विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित शिक्षकों के साथ अपने हस्ताक्षर से ज्ञापन को ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया । इस अवसर पर जनपदीय संगठन मंत्री श्री प्रमेन्द्र वर्मा ,जनपदीय मीडिया प्रभारी श्री जय कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री पवन मिश्र, श्री शरद चन्द्र ,संयुक्त मंत्री श्री अरुण त्रिपाठी , ब्लाक प्रचार मंत्री श्री शेर मोहम्मद आदि पदाधिकारी एवं विद्यालय के सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!