सात दिवसीय विशेष शिविर का आज सातवें दिन भव्य समापन
——————————————
पर्यावरण स्वच्छता स्वस्थ जीवन शुद्ध हवा- पानी के लिए आवश्यक है — डॉ राज कुमार
रामनगर बाराबंकी
सुरवारी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन प्रातः 9:00 ध्वजारोहण एवं प्रार्थना के पश्चात प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम कुमार वर्मा,रा0 से0 यो0, सहायक राजेश कुमार यादव के साथ ग्राम – लालूपुर में ,, पर्यावरण स्वच्छता ,, थीम पर स्लोगनों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया ।
दूसरी इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आलोक कुमार राय रा.से.यो. सहायक अरविंद कुमार यादव के साथ ,, पर्यावरण स्वच्छता ,, थीम पर समस्त ग्रामवासियों को जागृत करने की सराहनीय पहल की।
बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि राम सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,देवरिया डॉ राज कुमार गुप्ता ने पर्यावरण स्वच्छता थीम पर 2 घंटे क्या व्याख्यान प्रस्तुत किया । डॉ गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण स्वच्छता गंदगी, प्रदूषण और बीमारियों को कम करती है स्वच्छ वातावरण न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है बल्कि मानसिक शांति और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। कार्यक्रम में उपस्थित अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश वर्मा ने समस्त स्वयंसेवियों को जीवनोपयोगी बातों को बताया कि वर्तमान परिवेश में शिक्षा से ही व्यक्तियों का सर्वांगीण विकास हो सकता है । विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राम जी सहाय पी0जी0 कॉलेज रुद्रपुर देवरिया के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शरद वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से समझाया।
उक्त अवसर पर उड़ीसा राज्य से पधारी केनरा बैंक बाराबंकी की सहायक प्रबंधक सुश्री पूजा ,अभिषेक चौधरी, सोनू वर्मा, उमेश पंडित, उमिल वर्मा, मोहम्मद शमसुद्दीन, सुशील वर्मा हबीबपुर, अधिवक्ता हाई कोर्ट बृजेश यादव, संजय यादव रोटी गांव, आशीष वर्मा, मोहम्मद इम्तियाज अहमद अहमद , अनुज वर्मा , कमलेश मिश्र, राजेश सिंह, परमहंस गौतम, अश्वनी रावत आदि उपस्थित रहे।
अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक कुमार राय ने सात दिन की बड़े रोचक ढंग से संक्षिप्त कार्ययोजना प्रस्तुत की
तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम कुमार वर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करके बहुत हीं भावुक समस्त स्वयंसेवियों को आशीर्वाद प्रदान कर विदाई की व आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम संपन्न की घोषणा ।
