रामसनेहीघाट बाराबंकी, स्थानीय कस्बा कोटवा सड़क जायसवाल टेंट हाउस पर पूर्व डीडीसी बिन्नू जायसवाल ने BDo पद पर चयनित नीरज कुमार जायसवाल पुत्र वेद प्रकाश का गाजा बाजे व माला फूलभव्य स्वागत किया ।
स्वागतोपरांत नीरज जायसवाल ने बताया कि हमारी पढ़ाई गांव से शहर तक हुई है, जो हमारे मामा जी के सहयोग से किया । आज जोBDO के पद पर चयनित हुआ हूं ,उसका श्रेय हमारे मामा जी को जा रहा है ।
माता-पिता ने जन्म जरूर दिया लेकिन हमारी शिक्षा हमारे मामा जी ने दिलाई आज उनके दिशा निर्देश से मुझे यह मुकाम मिला है ।
हम मामा जी का बहुत आभारी हूं।
बागडोर संभालने पर हम गरीबों की मदद करेंगे और किसी को निराश होने नहीं देंगे ।सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षा अच्छी दें जिससे हमारे सभी भाई-बहन उच्च पदों पर पहुंचे ।
इस अवसर पर पूर्व डी डीसी सी बिन्नू जायसवाल, पूर्व प्रधान प्रीती जायसवाल, डॉ अशोक जायसवाल मामा जी, राम कैलाश कौशल ,व्यापार मंडल अध्यक्ष डा एम एल साहू ,धर्मेंद्र गुप्ता ,अजय जायसवाल, अनुपम जायसवाल, चुन्नीलाल, प्रभु पाठक दुर्गेश कौशल, पंकज जायसवाल ,कमल जायसवाल, राजू जायसवाल, राकेश जायसवाल मोहम्मद आरिफ उदल कुमार अभिराम सैनी अंकुर विकास जायसवाल अंकुर जायसवाल गोपाल कृष्ण वैश्य रामविलास,नीरज निगम,सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने स्वागत किया।
