बाराबंकी: सूरतगंज ब्लॉक में बिजली की लाचार व्यवस्था, उमस और गर्मी से ग्रामीण बेहाल

बाराबंकी: सूरतगंज ब्लॉक में बिजली की लाचार व्यवस्था, उमस और गर्मी से ग्रामीण बेहाल

जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

सूरतगंज/बाराबंकी जनपद के सूरतगंज ब्लॉक यहाँ तैनात बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आम जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर – कर रहे मनमानी न तो समय पर बिजली आपूर्ति की जा रही बिजली की अघोषित कटौती और कम वोल्टेज (लो-वोल्टेज) की समस्या से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की आंख-मिचौली से किसानों और ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।क्या है कई गांवों में बिजली की सप्लाई घंटों बाधित रहती है॥ इसके अलावा कई क्षेत्रों में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर होने के कारण इतना कम वोल्टेज आता है कि पंखे और कूलर तक नहीं चल पाते।आम जनजीवन और कामकाज पर असरबिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण जहां एक तरफ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी तरफ पेयजल की समस्या भी गहराने लगी है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में छोटे-मोटे उद्योग-धंधे और कृषि कार्य (ट्यूबवेल संचालन) भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!