भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने बिजली समस्या पर की बात: उपखण्ड अधिकारी ने शीघ्र समाधान और कटौती रोकने का दिया आश्वासन

भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने बिजली समस्या पर की बात: उपखण्ड अधिकारी ने शीघ्र समाधान और कटौती रोकने का दिया आश्वासन

जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता


भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों ने 25 मई 2026 को मसौली पावर हाउस पर बिजली समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी और एसडीओ से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

यह मुलाकात महिला अध्यक्ष गुड़िया रावत की अध्यक्षता में हुई। किसानों ने उपखण्ड अधिकारी शोएब जमाल से क्षेत्र में बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति पर विशेष चर्चा की।

एसडीओ ने आश्वासन दिया कि रोस्टिंग की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक बिजली कटौती पर रोक लगाई जाएगी और उपभोक्ताओं को समय पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मौके पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत, उपाध्यक्ष अतीक अहमद, ब्लॉक मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता, ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद शमीम, वरिष्ठ उपाध्याय सलाउद्दीन अंसारी, ब्लॉक महामंत्री धर्मेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, ब्लॉक सचिव राज नारायण और ब्लॉक मंत्री सलमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!