थाना आशियाना क्षेत्रान्तर्गत पत्नी की हत्या के प्रकरण में आरोपी पति हिरासत में

ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ
थाना आशियाना क्षेत्रान्तर्गत पत्नी की हत्या के प्रकरण में आरोपी पति हिरासत में

रिपोर्टर प्रमोद कुमार लखनऊ
दिनांक 26.05.2026 को थाना आशियाना क्षेत्रान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि बगिया, बंगला बाजार निवासी एक महिला की उसके पति द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उपायुक्त मध्य सहित स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची एवं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित की गई।

मृतिका की पहचान *निशा शर्मा उर्फ ऊषा शर्मा पत्नी सतीश शर्मा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी बगिया, बंगला बाजार, थाना आशियाना, लखनऊ के रूप में हुई है।*

घटना के संबंध में प्राप्त तथ्यों एवं तहरीर के आधार पर *थाना आशियाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पति सतीश शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।*

शव को पुलिस कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

*अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!