बड़ेमंगलवार के शुभ अवसर पर जगह-जगह पर हनुमान भक्तों ने स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया।

बनीकोडर बाराबंकी ,
स्थानीय कस्बा एवं इर्द गिर्द में ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़ेमंगलवार के शुभ अवसर पर जगह-जगह पर हनुमान भक्तों ने स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया।
पंकज प्रिंटिंग प्रेस कोटवा सड़क ने पूडी सब्जी, चावल, बूंदी, का एक विशाल भंडारा किया।
इसी तरह शिवकमल पटवा कोटवा सड़क, के वी मैरिज लॉन बावली चौराहा, कुंज कुंज बिहारी गुप्ता एडवोकेट द्वारा,पूजा टेंट हाउस उधौली, लाला रेस्टोरेंट अहमदपुर चौराहा, गाजीपुर चौराहा, संत सुमिरन दास कूटी के निकट लालपुर राजपुर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य आदि भक्तों ने शरबत पिलाकर पुण्य लूटी।
इसी तरह जगह पर हनुमान भक्तों ने प्रसाद वितरण करके अपना अपना लोक परलोक बनाया।
इस अवसर पर आदर्शव्यापार मंडल अध्यक्ष कोटवा सड़क डा एम एल साहू ,जितेंद्र कुमार गुप्ता, उर्फ जीतू भैया, कमल जायसवाल ,अनुपम जायसवाल ,अमित गुप्ता,दीपक गोस्वामी, मो 0 आरिफ जलाल हुकुम सिंह वर्मा पूर्व प्रधान विश्वनाथ सिंह सहित क्षेत्र के तमाम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!