ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन

ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन

कोटवा सड़क (बाराबंकी)। ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज के भक्तों द्वारा कस्बा कोटवा सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रसाद वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पुलिस चौकी के निकट मनु जायसवाल एवं हार्दिक जायसवाल ने अपने सहयोगियों के साथ पूड़ी, सब्जी, चावल, बूंदी तथा शीतल जल का वितरण किया। वहीं अरविंद निगम, हर्षित निगम, हनुमानगढ़ी गाजीपुर, अमित शुक्ला तथा सूर्यांश हॉस्पिटल थोरथिया के डॉ. महेश कुमार साहू द्वारा भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल कोटवा सड़क के अध्यक्ष डॉ. एम.एल. साहू, अरविंद निगम, हर्षित निगम, मनु जायसवाल, हार्दिक जायसवाल, हर्ष निगम, शिवांश शर्मा, अनिकेत निगम, पुष्कर जायसवाल, अक्षत कौशल, आयुष कौशल, अतुल निगम, महंत आदित्य घन जी महाराज, रामशंकर जायसवाल (पूर्व प्रधान), प्रीति जायसवाल, डॉ. महेश कुमार साहू, चंदन वर्मा, रवि निगम, अमित शुक्ला, प्रज्वल साहू , शुभ जायसवाल सहित तमाम श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!