मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ में बाराबंकी जिले के एक श्रद्धालु की मौत
बाराबंकी/उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस समय मातम पसर गया जब हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ में बडडूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौलाबाद निवासी वकील प्रसाद उम्र 55 वर्ष की दुखद मौत हो गई l यह हादसा रविवार 27 जुलाई 2025 को तब हुआ जब वकील प्रसाद अपने गांव के करीब 20 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ तीर्थ यात्रा पर हरिद्वार गए हुए थे इस भगदड़ में तीन अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई है
ग्राम प्रधान हरिओम ने हरिद्वार से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि जत्थे में शामिल कन्हैया और बेचा लाल ने फोन पर सूचना दी कि जब श्रद्धालु गंगा में स्नान कर मनसा देवी मंदिर की सीढ़िया चढ़कर दर्शन के लिए जा रहे थे इसी दौरान करंट लगने की अफवाह फैल गई जिससे श्रद्धालुओं के बीच में भगदड़ मच गई इस भगदड़ में दबकर वकील प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई l हादसे की सूचना गांव मौलाबाद पहुंचते ही वकील प्रसाद के परिजन समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया l
वकील प्रसाद अपने पीछे पत्नी उर्मिला एक बेटी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं जो पिता की मौत से गहरे सदमे में है वकील की पत्नी उर्मिला भी उनके साथ हरिद्वार यात्रा पर थी प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सकुशल हैं
ग्राम प्रधान हरिओम ने बताया कि हरिद्वार से शव लेकर आ रहे लोगों से बातचीत हो रही है भगदड़ में मौलाबाद गांव की राधिका पत्नी कन्हैया दुर्गावती पत्नी राम आशीष और देवा थाना क्षेत्र के धौर मऊ निवासी फूलमती पत्नी झिनकू गंभीर रूप से घायल हो गई इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही जत्थे में शामिल अन्य श्रद्धालु जैसे बेचेलाल पुत्र इंद्र प्रसाद, बेचेलाल पुत्र श्री प्रकाश, सुनील वर्मा पुत्र पतिराज, रामानंद वर्मा पुत्र तूफानी, कन्हैया लाल यादव पुत्र दूधनाथ,बाबूलाल और गंगाराम आदि सकुशल हैं l
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा है कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में श्रद्धालुओं के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा दायक और मन को व्यथित करने वाला है मेरी शोक संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को उत्तराखंड सरकार से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना में मृतक यूपी के नागरिकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद पहुंचाकर परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी l
