समर्थ हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर का विधायक दिनेश रावत ने फीता काट कर किया शुभारंभ

समर्थ हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर का विधायक दिनेश रावत ने फीता काट कर किया शुभारंभ


बाराबंकी। शहर क्षेत्र वेद पुरम कॉलोनी बाबा पंचमदास कुटी के बगल गली में में स्थित नवनिर्मित समर्थ हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर का हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने मंगलवार को फीता काट कर शुभारंभ किया । वहीँ विधायक ने डायरेक्टर कौशल वर्मा सहित सभी नर्सो व सटाफ से रूबरू भी हुए और उद्घाटन करने के बाद हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने बताया कि इस अस्पताल में आईसीयू, एनआईसीयू, ऑर्थो सर्जरी मेडिसिन पैथोलॉजी ओ.पी.डी और आई.पी.डी की सुविधा उपलब्ध है। समर्थ हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर के डायरेक्टर कौशल वर्मा ने बताया कि हमारे यहां अस्पताल में कम पैसों में ही नॉर्मल डिलीवरी की विशेष सुविधा उपलब्ध है। साथ ही हमारे अस्पताल में समय-समय पर देश के प्रसिद्ध डॉक्टर समाज सेवा के तहत अपनी सेवाएं देंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहरी क्षेत्र के लोग गंभीर बीमारियों के समय न तो दर-दर भटकें और न ही उन्हें शहरों में इलाज के लिए लखनऊ जैसी लंबी यात्रा करनी पड़े। बहुत इमरजेंसी होने पर ही लखनऊ रेफर किया जायेगा और इसके साथ – साथ सभी प्रकार के आपरेशन, महिला चिकित्सा प्रत्येक दिन, हड्डी एवं जोड़ रोग जैसी बीमारी, हृदय रोग, बच्चेदानी का दूरबीन विधि द्वारा संचालन, समस्त छोटे बड़ेऑपरेशन के साथ आई.सी.यू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!