आर्टिस्ट शिवा विश्वकर्मा पहुंचे अयोध्या भेंट की पेंसिल से बनी तस्वीर

आर्टिस्ट शिवा विश्वकर्मा पहुंचे अयोध्या भेंट की पेंसिल से बनी तस्वीर

बाराबंकी/ कहते हैं आपके अंदर हुनर है तो आप हर उस मंजिल तक पहुंच सकते हैं जिस मंजिल की आस में मेहनत और लगन से इतना सफर तय किया है जी हां हम बात कर रहे हैं बाराबंकी जनपद के अम्बौर निवासी आर्टिस्ट शिवा विश्वकर्मा की l शिवा विश्वकर्मा एक उभरते हुए कलाकार हैं l जो पेंसिल से स्क्रेच हुबहू किसी भी व्यक्ति का बना सकते है। ये हुनर बहुत ही कम देखने को मिलता है l उन्होंने ये मुकाम अपनी मेहनत और लगन से प्राप्त किया है l शिवा विश्वकर्मा ने अयोध्या दशरथ गद्दी के महंत ब्रजमोहन दास जी की एक हुबहू पेंसिल से तस्वीर बना दी और उसे दशरथ गद्दी के महंत ब्रज मोहन दास जी को भेंट की l दशरथ गद्दी के महंत ब्रज मोहन दास जी ने कहा कि आर्टिस्ट शिवा विश्वकर्मा एक उभरते हुए कलाकार हैं जिस तरह से उन्होंने मेरी फोटो की कलाकारी की है वह भी पेंसिल से बना कर मुझे दिया है मैं इनके सुंदर सुखद भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं प्रभु श्री राम से यही विनती करता हूं निरंतर यह अपनी कला के माध्यम से राष्ट्र और समाज को समर्पित हो जन-जन के काम आए जन-जन इनसे जुड़े l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!