बाराबंकी/ ग्राम पंचायत सिलौटा खंड रामनगर के अंतर्गत श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठी के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समस्त सिलौटा ग्राम वासियों को भोजन को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया और वर्षों से चली आ रही परंपरा का अच्छे से निर्वहन किया गया।
यह समस्त कार्य श्री राम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक महोदय श्री रामानंद शुक्ला जी के संरक्षण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री उमाशंकर शुक्ल श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री अशोक शुक्ला (कोटेदार सिलौटा) ,श्री जितेंद्र शुक्ला,
श्री रितेश शुक्ला, मनीष शुक्ला, राहुल शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, अभिषेक शुक्ला,अश्वनी पांडे (एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ) विवेक अवस्थी, वीरेंद्र अवस्थी ,अमित अवस्थी, शिवम अवस्थी ,राधेलाल अवस्थी, सुमित अवस्थी ,और समस्त ग्राम वासियों की मदद से भंडारे का कार्यक्रम बहुत ही अच्छे से संपन्न हुआ।
साथ में कृष्ण लला की आरती और सुंदर-सुंदर झांकियां का भी अवलोकन किया गया और इसी तरीके से या परंपरा निरंतर चलती आ रही है और भगवान से आशा है क्या निरंतर चलती रहे।
जय श्री राधे जय श्री कृष्णा।
