सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने पंचायत भवन एव सामुदायिक शौचालय का लिया जायजा

मसौली बाराबंकी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने गुरुवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव, नसीरनगर एव नेवला करसंडा के पंचायत भवन एव सामुदायिक शौचालय का जायजा लिया तथा केयर टेकर के बकाये मानदेय को भुगतान के निर्देश दिये।
पंचायत भवन बड़ागांव पहुंचे सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने पंचायत भवन मे संचालित लाइब्रेरी का जायजा लेते हुए शिक्षारत बच्चो से संवाद किया तथा अनुपलब्ध पुस्तकों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। लाइब्रेरी के बच्चो ने वाई फाई मे आये दिन होने वाली दिक्क़तो को दूर कराने की मांग की जिसपर एड़ीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जैसराम को बेहतर वाईफाई सेवा के निर्देश दिये। इसके पश्चात पंचायत सहायक सैय्यदा बानो से फैमिली आई डी एव रिफ्रॉफिटिंग कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिये। सामुदायिक शौचालय के आसपास उगी घास को तुरंत साफ करने के निर्देश केयर टेलर फूलमती को दिये तथा नियमित शौचालय खोलने के निर्देश दिये। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद मौजूद रहे। इसी क्रम मे ग्राम पंचायत नसीरनगर एव नेवला करसंडा मे सामुदायिक शौचालय के ओवरहैंड टेंक, पानी, वासवेसिंग व केयर टेकर के भुगतान की जानकारी ली केयर तेकरो ने मानदेय बकाया होने की शिकायत की जिसपर एड़ीओ पंचायत ने शीघ्र भुगतान कराने का अशवाशन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमाकान्त वर्मा, मित्तल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!