वन विभाग के आला अधिकारियो एव कर्मचारियों की मिली भगत से चल रहा धड़ल्ले से आरा

बाराबंकी। वन विभाग के आला अधिकारियो एव कर्मचारियों की मिली भगत से जनपद मे चर्चित वनमाफिया सियाराम वर्मा का काक़स दिनों पर दिन हावी होता जा रहा है वन माफिया की बढ़ती सक्रीयता से वन विभाग एव पुलिस नतमस्तक नजर आ रही हैं।
वन माफिया सियाराम वर्मा का काक़स कही और का नही बल्कि जनपद के बहुचर्चित वन रेंज रामनगर व थाना सफदरगंज अंतर्गत का है वन रेंज रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सैदनपुर के मजरे जमलापुर में बहुचर्चित व विभाग के कर्मचारियों के संरक्षण में पनप रहे वन माफिया सियाराम वर्मा ने एक पेड़ अधसुखा आम का पेड़ बगैर परमिट के काट कर नष्ट कर दिया जमलापुर में नहर के पास 6 आम के पेड़ काट कर गायब कर दिया मामला उजागर होने पर वन विभाग द्वारा सुसंगत धाराओं में वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था और इसी ठेकेदार ने ग्राम डूंडी में सरकारी यूकेलिप्टस के पेड़ काट कर गायब कर दिया। इस बहुचर्चित वन माफिया ने फिर एक पेड़ रात्रि के अंधेरे में लेबरों द्वारा आरे से काट दिया और किसान का हवाला दिया दे दिया कि अगर प्रधान पैड पर लिखते हैं तो किसान का हवाला दे देंगे नहीं तो जुर्माना करवा लेंगे रेंज रामनगर में कभी कभी तो ये होता है कि पेड़ कटने से पहले जुर्माना ले लिया जाता है और अवैध कटान किया जाता है जिससे वन माफियाओं के हौसले बुलंद उसके बाद पेड़ों की अवैध कटान की शिकायत या खबरें प्रसारित की जाती है तो उसके बाद बहुचर्चित पोषित वन माफिया सियाराम वर्मा द्वारा कर्मचारियों की मिली भगत के अभद्रता की जाती हे कही कही तो पत्रकारों को फोन पर दबाव बनाने की कोशिश की जाती है उसके बाद जब दाल नहीं गलती तो फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया जाता है और पैसे लेने का आरोप लगा दिया जाता है और वन विभाग वन माफियाओं व अपने कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के बजाए पत्रकारों के ऊपर मुकदमा दर्ज करने को तैयार हो जाता है थाना सफदरगंज अंतर्गत रामनगर रेंज में वनरक्षक सत्येंद्र कुमार वर्मा खुलेआम कटान करवाते हैं और ठेकेदारों से कहते हैं तुम काट के गिरा दो हम आकर जुर्माना कर लेंगे हर बार प्रधान के पैड पर मनगढ़ंत कहानी बनकर रिपोर्ट लगा देते हैं और वन माफिया को बचा लेते हैं कल की बीती रात्रि एक पेड़ काट दिया गया जिसकी सूचना प्रभागीय वन अधिकारी बाराबंकी को सूचना दी गई थी एक पेड़ कटारिया सूचना देने के बाद रात्रि में बहुचर्चित बन माफियाओं ने कर्मचारियों के संरक्षण में एक और विकेट गिरा दिया जैसे कि बीती रात्रि उसी जमालापुर में नहर की पुलिया से मुड़ते ही बाएं हाथ हरा भरा आम का पेड़ बगैर परमिट के काट कर नष्ट कर दिया गया ठेकेदारों मिली भगत षड्यंत्र रचकर पत्रकारों को फसाने की कोशिश की जाती है कि वन विभाग द्वारा पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया जाए जिससे कोई शिकायत न हो पेड़ काटा जा सके सियाराम वर्मा एक अपराधी है उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से लेकर बाराबंकी में सुसंगत धाराओं के अभियोग पंजीकृत है । अभी बीती 29 / 30 अगस्त की रात्रि मे वन माफिया ग्राम जमलापुर मे आम का पेड़ व दूसरे दिन पुनः एक विशालकाय आम के पेड़ को काटकर गायब कर दिया। वन माफिया सियाराम वर्मा ने बदोसराय वन रेंज रामनगर अंतर्गत ग्राम करौरा में बदोसराय से उधौली मार्ग पर तैतारपुर जाने वाले मार्ग पर विशाल 2 जामुन के हरे भरे पेड़ लगभग 15 दिन पहले वन रक्षक सत्येंद्र वर्मा व पुलिस की मिली भगत से काट कर नष्ट कर दिए गए। कोतवाली बदोसराय के ही अंतर्गत रामपुर मरकामऊ मार्ग से भरथीपुर से आगे भवानीपुर ददरौली जाने वाले खड़ंजे मार्ग 1 पेड़ हरा भरा आम का काट कर नष्ट कर दिया।
बहरहाल वन विभाग के आला अधिकारी एव पुलिस जिस तरह् संरक्षण दे रहे है वह दिन दूर नही जब सरकार का सपना चकनाचूर नजर आता हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!