एस.एस. हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर का भव्य उद्घाटन

एस.एस. हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर का भव्य उद्घाटन,
एमएलसी अंगत सिंह ने किया फीता काटकर शुभार शुभारंभ किया।
बनीकोडर बाराबंकी ,तहसील क्षेत्र एन एच 27
कोटवा सड़क में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को एम.एस. हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर का भव्य उद्घाटन हुआ। यह प्रतिष्ठान कोटवा सड़क, पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित है।
उद्घाटन समारोह में एमएलसी श्री अंगत सिंह ने सुबह 11 बजे फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसे प्रयास समाज के लिए बड़ी राहत साबित होंगे। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और बेहतर बनाने में इस सेंटर की भूमिका अहम होगी।
उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय पत्रकार व गणमान्य नागरिकों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजकों डॉ. यू.बी. सिंह व शिवपूजन पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया और भरोसा दिलाया कि मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!