बनीकोडर बाराबंकी ,भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति प्रकांड विद्वान विख्यात दार्शनिक महान शिक्षा विद कई विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर रहे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में श्री राम अभिलाष स्मारक इंटर कॉलेज चौरी अलादादपुर में धूमधाम से बच्चों के द्वारा मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फूलचंद उपाध्याय ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धा सुमनअर्पित कर नमन किया तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों को हल्दी रोली चंदन और अक्षत का तिलक लगाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानकिया विद्यालय के संचालक तेज कुमार उपाध्याय ने सभी शिक्षकों का नमन करते हुए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की शिक्षक की गोद में सृष्टिऔर प्रलय दोनों पलते हैं और
कबीर ने भगवान से ऊंचा दर्जा गुरुओं को दिया गुरु स्वयं जलकर दूसरे को प्रकाश देता है शिक्षक समाज का निर्माता होता है आज भी शिक्षक का आशीर्वाद जिनको मिल जाता है वह बच्चे बहुत आगे निकल जाते हैं इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर शुक्ल सुनील कुमार सुशील कुमार संत शरण श्रीवास्तव परमानंद तिवारी रविंद्र प्रताप दिनेश जी पप्पू जीश्रीमती रीता यादव श्रीमती पूजा सिंह कुमारी दिव्यांशी कुमारी पूजा मुस्कान पांडे पल्लवी पांडे स्नेहा संतोष को सम्मानित किया गया
