समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने शिक्षक दिवस पर अवार्ड और गिफ्ट देकर सम्मानित किया

बनीकोडर बाराबंकी,05 सितंबर 2025 को सिविल लाइन स्थित आवास पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शेख फरजंद अली मेमोरियल स्कूल के शिक्षकों और शिक्षकाओं को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने अवार्ड और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप जी ने बारह रबीउल अव्वल की सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि मोहम्मद साहब ही दुनिया के सबसे बड़े शिक्षक थे उन्होंने पूरी दुनिया को अमन और भाईचारगी का पैग़ाम दिया मैं उनको आज के दिन उन्हें खिराजे अकीदत पेश करता हूं।यह अवार्ड कार्यक्रम कारवाने इंसानियत संस्था के सरबराह जनाब तारिक जिलानी की जानिब से आयोजित किया गया।इस मौके पर शोएब अनवर की अरविंद सिंह गोप के ऊपर लिखी हुई गजल का मोमेंटो मंत्री जी को गिफ्ट किया गया,शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित होने वालों में आया,उम्मी कुलसूम,अरहमा उबैद,आसमा बानो,शहनाज, तलत अंजुम,समरीन,शबनम नाज,गुलिस्तां बानो,अंसारीया, सीमा बानो,फिज़ा,सबाना मसूद,मोहम्मद सूफियान,अब्दुल रहमान,नूर फातिमा,आरिफा तौसीफ,मोहम्मद इशराक, आरिफा तौसीफ,सिद्दिका अंसारी,फातिमा जहरा प्रिंसपल साहिबा,मोहम्मद उबैद अशहद मैनेजर,एवं संस्था के सदस्य, शोवेब अनवर,फैज़ खुमार, हशमत अली गुड्डू,हाजी जाहिद,ओवेश सलमानी,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!