जे बी एस, बंदी का पुरवा, बाराबंकी में “शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

जे बी एस, बंदी का पुरवा, बाराबंकी में “शिक्षक दिवस” की पूर्व संध्या पर विद्यालय प्रांगण में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक महोदया श्रीमती पूनम सिंह जी ने की। इस अवसर उन्होंने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण का वास्तविक आधारस्तंभ बताते हुए कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करते, बल्कि वे छात्रों के जीवन को दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाया जाने वाला यह दिवस हमें शिक्षा के महत्व और शिक्षकों की गरिमा की याद दिलाता है। प्रबंधक महोदया ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे निरंतर बदलते समाज और शिक्षा पद्धति के अनुरूप स्वयं को अद्यतन करें तथा विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी,जिनमें आरिका,छाया, अंशिका ने Remix गीत पर प्रस्तुति तथा आयुषी, आर्यन 1,आर्यन 2, द्वारा कॉमेडी की,आस्था द्वारा “जग घूमिया” गीत पर प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक महोदया द्वारा सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!