बाबा लोधेदास कुटी मे स्थापित गणपति बप्पा मोरिया के उदघोष के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

मसौली बाराबंकी। गणेश चतुर्थी महोत्सव के चल रहे क्रम मे शनिवार को ग्राम पंचायत करपिया स्थित बाबा लोधेदास कुटी मे स्थापित गणपति बप्पा मोरिया के उदघोष के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा के साथ कल्यानी नदी घाट विसर्जन किया गया जुलुस में शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर भारी पुलिसबल मौजूद रहा।
गणेश चतुर्थी के मौके पर ग्राम पंचायत करपिया के बाबा लोधेबाबा शिव मंदिर पर स्थापित भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। विसर्जन के दौरान युवाओं की टोली गणपति बप्पा मोरया के नारे लगा रहे थे। शिव मंदिर से प्रतिमा को भक्तो के जुलुस के साथ निकाला गया जो ग्राम नेवला चौराहे होते हुए कल्यानी नदी तट के पड़रिया घाट पर पहुंचकर प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान भगवान श्रीगणेश जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी।
इस मौक़े पर अध्यक्ष आशीष आर के, जितेंद्र वर्मा, प्रधान विनोद वर्मा, आशीष जयकरण नाथ वर्मा, बच्चन, सुरज वर्मा, प्रवीण रावत, दीपक वर्मा, विपिन वर्मा, उमर राज, मनीष पाल, समर जीत, अमित पाल, सद्दाम हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!