नवागत थाना प्रभारी का समाजसेवी व पत्रकारों ने किया स्वागत
रिपोर्टर रहमान अली खान
बाराबंकी जनपद के थाना मसौली में नवगात प्रभारी अमित सिंह का थाना परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल-मालाओं व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ता रहे उपस्थित।
स्वागत कार्यक्रम में एडवोकेट जव्वाद अहमद और वरिष्ठ पत्रकार रहमान अली खान की विशेष उपस्थिति रही। दोनों ने अमित सिंह को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
स्थानीय जनता में भी इस बदलाव को लेकर उत्साह देखा गया, और सभी ने मिलकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में सहयोग की भावना जताई।
