भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा

मसौली बाराबंकी। भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को संघ के स्थानीय पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को सौपा।
भारतीय किसान संघ के ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार एव मंत्री उत्तम वर्मा की अगुवाई मे खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौपते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि किसानो को समय से गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज़ व रासायनिक दवाए उपलब्ध करायी जाय तथा मिलावट करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। खेतो की सिंचाई के लिए स्थापित राजकीय नलकूपों की समय से मरमम्त कराई जाय जिससे किसानो को पानी मिल सके। राजकीय नलकूपों एव नहरों की नालियों की मनरेगा योजना से सफाई कराने की मांग की है तथा दिन मे सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति की मांग की है।
इस दौरान राम शंकर मिश्रा, राम कैलाश वर्मा बीडीसी, दीनबंधु वर्मा, विशेष कुमार, रामानंद रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!