कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया खाद भण्डारों का औचक निरीक्षण, नहर में पानी आपूर्ति पर दिए सख्त निर्देश

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया खाद भण्डारों का औचक निरीक्षण, नहर में पानी आपूर्ति पर दिए सख्त निर्देश

रामसनेहीघाट, बाराबंकी।
माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के निगम खाद भण्डार कोटवासड़क और दीपाली कृषि सेवा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने किसानों से सीधे बातचीत कर यूरिया की उपलब्धता और मूल्य की जानकारी ली। कृषक रामनाथ ने बताया कि उन्हें 266 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया सही मूल्य पर मिला। भण्डार में उपलब्ध खाद का मिलान भी अभिलेखों से कराया गया, जो सही पाया गया। मंत्री जी ने मौके से सुपर फास्फेट का नमूना भी लिया।
कृषकों ने फसल खराब होने की शिकायत करते हुए बताया कि नहर में पानी देर से आने से नुकसान हुआ है। इस पर कृषि मंत्री ने तत्काल अधिशाषी अभियंता शारदा नहर और डीएम बाराबंकी से बात कर समय से पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं दीपाली कृषि सेवा केन्द्र पर स्टॉक और बिक्री रजिस्टर उपलब्ध न मिलने पर नाराज़गी जताई गई। मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी को आदेश दिया कि सभी विक्रेताओं के पास स्टॉक व बिक्री रजिस्टर अनिवार्य रूप से होना चाहिए, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मंडल ए.के. मिश्रा, उप कृषि निदेशक धीरेन्द्र सिंह व जिला कृषि अधिकारी राजित राम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!