समाजवादी पार्टी के जिला सचिव धीरज यादव ने अपने निवास पर एक पी डी ए की बैठक की

दरियाबाद बाराबंकी,
ग्राम सभा गाज़ीपुर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ग्राम सभा गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव धीरज यादव ने अपने निवास पर एक पी डी ए की बैठक की । बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव समाजवादी पार्टी धीरज यादव ने बताया समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर जाकर सपा कार्यकर्ता नीतियों को बताएं और तन ,मन धन से जुड़ जाए। इस बार सरकार समाजवादी पार्टी की होगी और माननीय अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री होंगे।
बैठक में समाजवादी पार्टी के खूब नारे लगाए गए,धीरज यादव जिंदाबाद ,अखिलेश यादव जिंदाबाद ,अरविंद सिंह गोप जिंदाबाद, धीरज यादव ने भगवान विश्वकर्मा जी के अनुष्ठानों में भी जगह-जगह गए और प्रसाद ग्रहण किया साथ ही ब्राह्मणों को दान भी दिया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य आलोक द्विवेदी क्षेत्र पंचायत सदस्य सहज राम रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य म़ोटरी रावत मोहम्मद मुजीब केशव राम रावत मुन्ना रावत रामदत्त रावत हरिप्रसाद यादव गूजी यादव राजकुमार यादव सीताराम यादव अशोक वर्मा मनोज रावत रवि सोनी अमन यादव मुन्ना रावत मनोज रावत राकेश रावत पप्पू रावत तेज यादव मुन्ना कनौजिया आदि तमाम लोग बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!