विश्वकर्मा जयंती पर JBS इंस्टीट्यूट बंदी का पुरवा, में पूजा-अर्चना

विश्वकर्मा जयंती पर JBS इंस्टीट्यूट बंदी का पुरवा, में पूजा-अर्चना
बनीकोडर बाराबंकी,17 सितम्बर को JBS इंस्टीट्यूट बंदी का पुरवा में मंगलवार को विश्वकर्मा जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या महोदया डॉ. अन्नपूर्णा जी एवं आदरणीया रेनू सिंह जी के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना आयोजित की गई।
पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा अध्यापकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य महोदया ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा को विश्व के प्रथम शिल्पी और वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती हमें तकनीकी ज्ञान, परिश्रम और सृजनात्मकता का संदेश देती है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापकगणों ने भी भगवान विश्वकर्मा के योगदान पर विचार रखे और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। पूजा,हवन एवं आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए और वातावरण श्रद्धामय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!