उफ़नाई शारदा सहायक नहर लोगों में डर का माहौल
यूपी में इन दोनों जहां नदिया उफान पर है वहीं बाराबंकी जिले के घाघरा नदी के बाद अब नहरों में छोड़े गए पानी के जलस्तर बढ़ने से नहर के किनारे बसे गांव के लोगों में डर का माहौल व्याप्त है देवां नहर पटरी पर पानी काफी तेज धार में बह रहा है जिसके चलते आसपास के लोगों में काफी घबराहट का माहौल बना हुआ है किसानों का कहना है कि यदि नहर का कटान हुआ तो सैकड़ो बीघा फसल जल मग्न हो जाएगी और घरों में पानी घुस जाएगा जिससे गृहस्थी का भी काफी नुकसान होगा वही गांव में कीड़े मकोड़े और जीव जंतु भी प्रवेश कर जाएंगे नहर पटरी पर आने जाने वाले लोगों ने कहा जिस तरीके से 2 दिन से लगातार नहर पटरी पर पानी का बहाव जारी है हो सकता है कभी भी नहर का कटान हो जाएऔर बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी वही इस संबंध में नहर विभाग के जूनियर इंजीनियर सचिन मौर्य ने बताया बारिश के चलते पानी की डिमांड काम हो गई थी कुलाबे वगैरह में पानी एक्सेस हो गया है और अब पानी को कम कर दिया गया है जल्द ही जलस्तर घट जाएगा
वहीं नहर पटरी की मरम्मत करा रहे पंकज सिंह ने बताया कि विभाग पूरी तरीके से लगा हुआ है कटान नहीं होने पाएगी जगह पर काम कराया जा रहा और नहर का जलस्तर भी घट रहा है
