जिला पंचायत अध्यक्ष बाराबंकी को उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विरोध में दिया ज्ञापन
बाराबंकी : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्त्वावधान में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों का पक्ष मजबूती से रखने और गलत तथ्यों को प्रस्तुत किए जाने के कारण सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूर्व से नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण किए जाने के अव्यावहारिक आदेश को मानवीय आधार पर वापस लिए जाने एवं भारत सरकार द्वारा शिक्षा अधिकार नियमावली में संशोधन कर देश के शिक्षकों की सेवा सुरक्षित करने एवं करोड़ों परिवारों के जीवन को सुरक्षा प्रदान किए जाने के लिए प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री ,केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री
उ 0 प्र 0 सरकार तथा बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सेवारत शिक्षकों की सेवा नियमों , नियमों के
सम्बन्ध में सुसंगत,वास्तविक एवं तात्कालिक तथ्यों से अवगत कराने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ० राकेश सिंह के नेतृत्व में जनपदीय पदाधिकारीगण एवं ब्लॉक पदाधिकारीगण के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष माननीया श्रीमती राजरानी रावत जी को ज्ञापन देकर सेवारत शिक्षकों के प्रकरण पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में शिक्षकों का पक्ष रखा । शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षकों के पक्ष को रखकर अपनी मांगों को राज्य सरकार को प्रेषित करने की मांग की। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जिला मंत्री उमानाथ मिश्र, जनपदीय कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ,प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र द्विवेदी ,जनपदीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ,जनपदीय संगठन मंत्री विश्वजीत सिंह ,रवि प्रताप सिंह जनपदीय मीडिया प्रभारी जय कुमार ललित पांडे ,जनपदीय प्रचार मंत्री आशुतोष नाथ मिश्र, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत अवस्थी ,ब्लॉक मंत्री पवन मिश्र ,ब्लॉक रामनगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद ,सिरौली गौसपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तिवारी उपाध्यक्ष फतेहपुर ब्लॉक गुनित शर्मा,तथा अंकुर गिरि , प्रदीप कुमार वर्मा आदि शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे ।
